तक़लीद का सबूत आयाते क़ुरआनिया और अह़ादीस व तफ़्सीर से
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 तक़लीद का सबूत आयाते क़ुरआनिया और अह़ादीस व तफ़्सीर से 🥀* 🔛 बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम तर्जमा: हमको सीधा रास्ता चला उनका रास्ता जिन पर तू ने एहसान किया। *📚 सूरह फ़ातिहा' आयत 5/6* कहिए सीधे रास्ते के बाद ये कहने की क्या ज़रूरत है उनके जिन पर तू ने एहसान किया। इसका साफ़ मतलब ये है कि सीधे रास्ते को नहीं समझ सकोगे उनके नक़्शे क़दम पर चलो जिन पर मेरा एहसान है ये तक़लीद की तरफ खुला इशारा है। हजरत इमामे आ’ज़म अबू ह़नीफ़ा रहमतुल्लाहि तआ़ला अ़लैहि' भी उन लोगों में से हैं जिन पर ख़ुदा ने बे पनाह एहसान फ़रमाया। शैखैन ने हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु तआ़ला अन्हु' से और तबरानी ने हज़रत इब्ने मस्ऊ़द रज़ियल्लाहु तआ़ला अन्हु' से रिवायत की है की रसूलुल्लाह ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया है *لو کان العلم عندالشریا* और अबू नईम की रिवायत में है या’नी ईमान या इल्म अगर सुरय्या सितारे पर भी होगा तो अहले फारस में से एक शख़्स उसको ले आएगा। *📚 मुस्नद इमाम अहमद बिन हम्बल' हिस्सा-2, पेज़ 297* *📚 बुख़ारी शरीफ़' हिस्सा-2, किताबुत तफ़सीर बाब कौले व आख़रीन मिन्हुम म, पेज़ 72...